हमीरपुर में तालाब में नहाने गए तीन नाबालिग बच्चों की डूबने से मौत
हमीरपुर में तालाब में नहाने गए तीन नाबालिग बच्चों की डूबने से मौत
हमीरपुर (उप्र) 25 मई (भाषा) हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र के खंडेह गांव में सोमवार सुबह तालाब में नहाने गए तीन नाबालिग बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, खंडेह गांव निवासी प्रबल यादव (10), आदित्य कुशवाहा (9) और भोला कुशवाहा (10) सुबह करीब 10:30 बजे रामजानकी मंदिर के तालाब में नहाने गए थे। नहाते समय तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
घटना के समय तालाब के पास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल तीनों बच्चों को पानी से निकालकर मौदहा सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मौके पर मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद वर्मा ने बताया कि तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाषा सं आनन्द मनीषा
मनीषा

Facebook


