महिला का अश्लील वीडियो प्रसारित करने के आरोप में भाजपा के जिला मंत्री समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज

Ads

महिला का अश्लील वीडियो प्रसारित करने के आरोप में भाजपा के जिला मंत्री समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - September 16, 2026 / 11:29 AM IST,
    Updated On - September 16, 2026 / 11:29 AM IST

बलिया (उप्र), 16 सितंबर (भाषा) बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में 35 वर्षीय महिला से संबंधित कथित तस्वीर और अश्लील वीडियो व्हाट्सएप पर वायरल करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला मंत्री सहित तीन लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

पुलिस के अनुसार, बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे की रहने वाली महिला की तहरीर पर आलोक सिंह,गणेश गुप्ता और अजीत मिश्रा के विरुद्ध सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम की धारा 67 के तहत मंगलवार को नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।

दर्ज प्राथमिकी का हवाला देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने महिला के अंतरंग वीडियो को व्हाटसएप पर वायरल कर दिया जिससे उसकी निजता, गरिमा और सामाजिक प्रतिष्ठा को क्षति पहुंची।

बांसडीह के कोतवाली प्रभारी राकेश सिंह ने बुधवार को बताया कि पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी पंकज सिंह ने स्वीकार किया कि आलोक सिंह भाजपा का जिला मंत्री है।

भाषा सं जफर वैभव संतोष

संतोष