पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाशों को लगी गोली, 37 लाख रुपये नकद बरामद

पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाशों को लगी गोली, 37 लाख रुपये नकद बरामद

पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाशों को लगी गोली, 37 लाख रुपये नकद बरामद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: April 10, 2022 9:46 pm IST

आगरा, 10 अप्रैल (भाषा) आगरा में रविवार तड़के थाना एत्मादपुर पुलिस और एसओजी टीम की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में पुलिस की गोली लगी है।

पुलिस ने पकड़े गये बदमाशों से चोरी की गयी 27 लाख नकदी और 10 लाख के आभूषण बरामद किये हैं। दोनों शातिर बाहर भागने की फिराक में थे।

दुर्गा नवमी की तड़के थाना एत्मादपुर अंतर्गत बुढिय़ा के ताल क्षेत्र गोलियों की आवाज से गूंज गया। गांव की दुर्गा का सुहाग उजाडऩे वाले राणा और उसके साथी घेंटा को पुलिस और एसओजी ने बुढिय़ा के ताल पर पुराने रोड स्थित दूध के प्लांट पर घेर लिया।

मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस के अनुसार विगत 26 मार्च को खंदौली रोड निवासी लोहा व्यापारी के घर से 27 लाख की नकदी और 10 लाख रुपये कीमत के गहने चुराने के बाद बुढिय़ा के ताल पर ईंट मंडी के चौकीदार नरेश निषाद की नृशंस हत्या में नीरज निषाद उर्फ राणा और राजेंद्र निषाद उर्फ घेंटा शामिल थे।

ये दोनों बदमाश रविवार की सुबह बाहर भागने की योजना बनाकर घर से कपड़ा और अन्य सामान लेकर पैदल हाईवे की ओर जा रहे थे। पुलिस कई दिन से इनकी ताक में थी, इसलिये पुलिस ने दोनों को घेर लिया। एसओजी और थाना पुलिस के घेरने पर शातिरों ने तमंचों से गोलीबारी शुरू कर दी।

जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, तो दोनों की जान तो बच गयी, लेकिन पैर में गोली लगने से घायल हो गये। चौकीदार की हत्या के बाद दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

भाषा सं. संतोष

संतोष


लेखक के बारे में