गाजियाबाद में टैक्सी ने स्कूटर को मारी टक्कर : दो लड़कों की मौत, दो अन्य जख्मी

गाजियाबाद में टैक्सी ने स्कूटर को मारी टक्कर : दो लड़कों की मौत, दो अन्य जख्मी

गाजियाबाद में टैक्सी ने स्कूटर को मारी टक्कर : दो लड़कों की मौत, दो अन्य जख्मी
Modified Date: April 21, 2026 / 09:50 pm IST
Published Date: April 21, 2026 9:50 pm IST

गाजियाबाद (उप्र), 21 अप्रैल (भाषा) गाजियाबाद में एक तेज रफ्तार टैक्सी की टक्कर से एक स्कूटर पर सवार दो लड़कों की मौत हो गयी तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। यह जानकारी पुलिस ने दी।

इंदिरापुरम के सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार देर रात चार लड़के एक ही स्कूटर पर सवार होकर जा रहे थे, तभी रास्ते में कनावनी के पास उनकी बाइक की एक टैक्सी से आमने—सामने की टक्कर हो गयी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कनावनी गांव निवासी 10 साल के शाकिब की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 13 साल के सत्यम ने दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में 14 वर्ष का अंश और 11 साल का पीयूष गम्भीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, अंश अपने स्कूल में पढ़ने वाले तीन दोस्तों को उनके घर छोड़ने जा रहा था और दुर्घटना के समय उनमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।

श्रीवास्तव ने बताया कि टक्कर मारने वाले टैक्सी चालक की पहचान लोनी की इकराम नगर कॉलोनी के रहने वाले साहिल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस बीच, स्थानीय लोगों ने यातायात नियमों के पालन को लेकर चिंता जताई और सवाल उठाया कि एक ही स्कूटर पर सवार चार नाबालिग लड़कों को पुलिस ने चेकपॉइंट पर क्यों नहीं रोका।

भाषा सं. सलीम अमित

अमित


लेखक के बारे में