सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मोटरसाइकिल ट्रक से टकराई, दो भाइयों की मौत

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मोटरसाइकिल ट्रक से टकराई, दो भाइयों की मौत

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मोटरसाइकिल ट्रक से टकराई, दो भाइयों की मौत
Modified Date: February 23, 2026 / 06:09 pm IST
Published Date: February 23, 2026 6:09 pm IST

सुलतानपुर (उप्र), 23 फरवरी (भाषा) सुलतानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के खड़े ट्रक से टकराने के कारण दोपहिया वाहन पर सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी आर. के. चतुर्वेदी ने बताया कि यह हादसा रविवार देर रात जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में सारंगपुर गांव के पास हुआ जब एक मोटरसाइकिल खड़े ट्रक में जा घुसी।

उन्होंने बताया कि ट्रक खराब हो गया था।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल एक अन्य युवक को अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान कानपुर जिले के केशवपुरम निवासी सुमित गौड़ (25) और उसके भाई शुभम गौड़ (22) के रूप में हुई है। दोनों भाई लखनऊ से आजमगढ़ की ओर जा रहे थे।

पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं सलीम खारी

खारी


लेखक के बारे में