लखनऊ में अचानक मकान का छज्जा गिरने से दो बच्चों की मौत, आठ घायल
लखनऊ में अचानक मकान का छज्जा गिरने से दो बच्चों की मौत, आठ घायल
लखनऊ, 27 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना इलाके में एक मकान का छज्जा अचानक गिरने से 12 साल के दो किशोरों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, हादसा शुक्रवार रात करीब 10:15 बजे इटौंजा थाना क्षेत्र के मोहना के पखारिया मोहल्ले में हुआ। उन्होंने बताया कि मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक घर की छत से लोगों को पेय पदार्थ बांटे जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि अचानक छज्जा भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर 10 लोग घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने अली (12) और अरमान (12) को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि घायलों में से पांच की हालत गंभीर है जिन्हें किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर में भेजा गया है।
पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
भाषा आनन्द रंजन
रंजन

Facebook


