पुलिस मुठभेड़ में घायल दो गौ-तस्कर गिरफ़्तार

पुलिस मुठभेड़ में घायल दो गौ-तस्कर गिरफ़्तार

पुलिस मुठभेड़ में घायल दो गौ-तस्कर गिरफ़्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: September 26, 2022 12:16 am IST

फतेहपुर (उप्र), 25 सितंबर (भाषा) फतेहपुर जिले में बिंदकी कोतवाली पुलिस और विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने मुठभेड़ में घायल दो गौ-तस्करों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे मुखबिर की सूचना पर बिंदकी कोतवाली पुलिस और एसओजी प्रथम की टीम आलमगंज प्रतापपुर गांव के पास पहुंची। पुलिस टीम को देखते ही गौ-तस्करों ने गोलीबारी शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई में गौ-तस्कर अंसार और शाकिब उर्फ चींटा पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि एक अन्य तस्कर फरार हो गया।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के पास से दो तमंचा, कारतूस, एक मोटर साइकिल, गोकशी में इस्तेमाल किये जाने वाले औजार और एक गाय बरामद की है।

उन्होंने बताया कि अंसार के विरुद्ध गंभीर अपराधों के आठ मुकदमे दर्ज हैं और शाकिब के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं।

भाषा सं सलीम गोला

गोला


लेखक के बारे में