अदालत की फाइले प्रिंटिंग प्रेस में मिलने पर पेशकार सहित दो कर्मी निलंवित

अदालत की फाइले प्रिंटिंग प्रेस में मिलने पर पेशकार सहित दो कर्मी निलंवित

अदालत की फाइले प्रिंटिंग प्रेस में मिलने पर पेशकार सहित दो कर्मी निलंवित
Modified Date: March 18, 2026 / 04:31 pm IST
Published Date: March 18, 2026 4:31 pm IST

प्रतापगढ़ (उप्र), 17 मार्च (भाषा) जिले की सदर तहसील अदालत की फाइलें एक प्रिंटिंग प्रेस में पाये जाने के बाद जिलाधिकारी ने एक पेशकार सहित दो कर्मियों को निलंबित करके मामले की जांच मुख्य राजस्व अधिकारी को सौंपी हैं।

उपजिलाधिकारी सदर नैंसी सिंह ने बुधवार को बताया कि सोशल मीडिया पर इससे संबंधित जानकारी सामने आने और अधिवक्ताओं की सूचना पर तहसील के निकट बाबागंज स्थित पवन प्रिंटिंग प्रेस से मंगलवार को तहसीलदार अदालत की फाइलें बरामद कर ताला लगा दिया गया।

उन्होंने बताया कि प्रशासन को इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से लगी थी। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने अदालत के पेशकार आशाराम व एक अन्य कर्मचारी राजेश पाण्डेय सहित दो कर्मियों को निलंवित कर दिया है।

उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच मुख्य राजस्व अधिकारी अजय तिवारी को सौंपी गईं है। जांच के बाद दोषी कर्मचारियों व अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

भाषा सं जफर शोभना अमित

अमित


लेखक के बारे में