रांची में खराब मौसम के कारण लखनऊ हवाई अड्डे पर उतारे गये दो विमान
रांची में खराब मौसम के कारण लखनऊ हवाई अड्डे पर उतारे गये दो विमान
लखनऊ, 24 सितंबर (भाषा) खराब मौसम के कारण रांची जाने वाली इंडिगो की दो उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर बृहस्पतिवार को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, बेंगलुरु से रांची जा रही एयरबस ए320 उड़ान को लखनऊ डायवर्ट किया गया और यह रात नौ बजकर 45 मिनट पर यहां पहुंची। वहीं, दिल्ली से रांची जा रही एयरबस ए320 उड़ान रात 10 बजकर 20 मिनट पर लखनऊ हवाई अड्डे पर उतरी।
बयान के अनुसार, लखनऊ हवाई अड्डे ने मार्ग परिवर्तित कर यहां उतारी गई दोनों उड़ानों और यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक संचालनात्मक सहयोग प्रदान किया।
भाषा
सलीम रवि कांत

Facebook


