सोशल मीडिया रील बनाते समय दो दोस्त राप्ती नदी में डूबे

सोशल मीडिया रील बनाते समय दो दोस्त राप्ती नदी में डूबे

सोशल मीडिया रील बनाते समय दो दोस्त राप्ती नदी में डूबे
Modified Date: June 6, 2026 / 07:15 pm IST
Published Date: June 6, 2026 7:15 pm IST

गोरखपुर (उप्र), छह जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शनिवार को दो लोग दोस्तों के साथ सोशल मीडिया रील बनाते समय राप्ती नदी में डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना पीपीगंज थाना क्षेत्र के करताहारी गांव के पास की है, जहां सात दोस्त नदी में नहाने गए थे। पुलिस के अनुसार, युवक तैरते समय वीडियो और रील बना रहे थे, तभी उनमें से एक गहरे पानी में चला गया और उसने मदद के लिए आवाज लगायी, दूसरा दोस्त उसे बचाने के लिए नदी में उतर गया। उन्होंने कहा कि हालांकि, दोनों गहरे पानी में बह गए। पुलिस ने बताया कि बाकी दोस्त नदी से बाहर निकले और उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे।

पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने बताया कि थोड़ी देर की खोजबीन के बाद एक शव बरामद हुआ और उसकी पहचान सहजनवा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गाही गांव निवासी संजीव कुमार के बेटे शिवम कुमार (21) के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद, बचावकर्मियों ने दूसरा शव बरामद किया, जिसकी पहचान उसी गांव के निवासी रामदीन के बेटे गोलू कुमार (19) के रूप में हुई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों युवक नदी में रील बनाते समय डूब गये। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।

भाषा सं जफर अमित

अमित


लेखक के बारे में