बलिया में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत

बलिया में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत

बलिया में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत
Modified Date: March 24, 2024 / 08:09 pm IST
Published Date: March 24, 2024 8:09 pm IST

बलिया (उप्र), 24 मार्च (भाषा) बलिया जिले के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में रविवार को अपराह्न एक ट्रक से टक्कर लगने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के चितबड़ागांव पुलिया के समीप एक ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गयी, जिसमें हीरा गोंड (55) और ओम प्रकाश गोंड (35) की मौत हो गयी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उसने बताया कि मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति जिला मुख्यालय से अपने घर चितबड़ागांव लौट रहे थे, तभी बलिया की तरफ जा रही ट्रक के चपेट में आ गए।

भाषा सं आनन्द दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में