उत्तर प्रदेश के कौशांबी में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत
Modified Date: February 14, 2026 / 07:45 pm IST
Published Date: February 14, 2026 7:45 pm IST

कौशांबी (उप्र), 14 फरवरी (भाषा) कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मंझनपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शिवांक सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के मंझनपुर-सिराथू मार्ग पर सेलरहा गांव के निकट शनिवार सुबह एक पिकअप वाहन और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसके कारण पिकअप वाहन में सवार कौशांबी के मोहिउद्दीनपुर गांव के निवासी मुस्तफा (45) व मोहम्मद मंजूर (35) घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग गया।

अधिकारी ने कहा कि सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है और मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

भाषा सं आनन्द पवनेश जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में