उप्र : ट्रैक्टर ट्राली की ट्रक से टक्कर में दो की मौत

उप्र : ट्रैक्टर ट्राली की ट्रक से टक्कर में दो की मौत

उप्र : ट्रैक्टर ट्राली की ट्रक से टक्कर में दो की मौत
Modified Date: February 12, 2024 / 12:12 pm IST
Published Date: February 12, 2024 12:12 pm IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 12 फरवरी (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैनाल रोड पर सोमवार को कोहरे के कारण ट्रैक्टर ट्राली की ट्रक से टक्कर हो जाने से दो लोगों की मौत हो गई, तथा छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा सोमवार को सुबह हुआ । ट्रैक्टर ट्राली पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी । मृतकों की पहचान शादाब (35) और तैमूर (18) के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने संवाददाताओं को बताया कि घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं जफर मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में