BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Chhatron Ki Goonj Rahul Gandhi : प्रयागराज में राहुल गांधी ने छात्रों के बीच खोला ऐसा राज! नौकरी, फीस और सोशल मीडिया पर कह दी बड़ी बात

प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने युवाओं, रोजगार और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई बड़े दावे किए। उन्होंने फीस, स्थायी नौकरी और सोशल मीडिया के बढ़ते …

Chhatron Ki Goonj Rahul Gandhi/Image Credit: File

Chhatron Ki Goonj Rahul Gandhi/Image Credit: File

Sneha Singh
Published: 08 Aug 2026 | 8:36 pmModified: 08 Aug 2026 | 8:49 pm
HIGHLIGHTS
  1. राहुल गांधी ने प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 23 जिलों के छात्रों को संबोधित किया।
  2. उन्होंने दावा किया कि देश में 1,000 में केवल 12 युवाओं को स्थायी नौकरी मिल पाती है।
  3. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया और रील्स को ‘21वीं सदी का नशा’ बताया।

प्रयागराज : Chhatron Ki Goonj Rahul Gandhi :  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में देश के युवाओं और शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। 23 जिलों के छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी नेप्रयागराज : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में देश के युवाओं और शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। 23 जिलों के छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत के 40 करोड़ युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में युवाओं से फीस के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपये ऐंठने के बावजूद उन्हें रोजगार नहीं मिल पा रहा है।

देश में 1,000 में से केवल 12 युवाओं को ही स्थायी नौकरी मिल पाती है

राहुल गांधी ने युवाओं और डेटा को 21वीं सदी की अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा आधार बताया। उन्होंने कहा कि भारत के पास विशाल युवा आबादी और दुनिया में सबसे ज्यादा डेटा कंजम्प्शन है, लेकिन इस डेटा का फायदा बड़ी-बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों को दिया जा रहा है। आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि देश में 1,000 में से केवल 12 युवाओं को ही स्थायी नौकरी मिल पाती है। बाकी युवाओं को ब्लिंकिट, उबर या फिर मजदूरी करने पर मजबूर होना पड़ता है।

सोशल मीडिया को '21वीं सदी का नशा' बताया

 

उन्होंने रील और सोशल मीडिया के अत्यधिक इस्तेमाल पर कटाक्ष करते हुए इसे '21वीं सदी का नशा' करार दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को सिर्फ रील देखने, इंस्टाग्राम पर कंटेंट बनाने और व्हाट्सएप में उलझाए रखने का काम किया जा रहा है, जबकि रोजगार की गारंटी पूरी तरह गायब है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर युवाओं की ताकत का सही इस्तेमाल हो, तो चीन, अमेरिका या रूस जैसी शक्तियां भी भारत के सामने नहीं टिक सकतीं।

लाखों छात्रों ने किया पंजीकरण

प्रयागराज के इस भव्य कार्यक्रम में कांग्रेस के दावे के अनुसार लाखों छात्रों ने पंजीकरण कराया था। राहुल गांधी ने अपने संबोधन के जरिए केंद्र सरकार की नीतियों और रोजगार के मुद्दों को उठाते हुए सीधे तौर पर युवाओं को एकजुट होने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। कहा कि भारत के 40 करोड़ युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में युवाओं से फीस के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपये ऐंठने के बावजूद उन्हें रोजगार नहीं मिल पा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Rahul Gandhi Targets Education and Jobs System at Students' Event in Prayagraj

शहर की खबरें

उत्तर प्रदेश

और भी पढ़ें ›
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm