उप्र के मुजफ्फरनगर में बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत, तीन घायल

उप्र के मुजफ्फरनगर में बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत, तीन घायल

उप्र के मुजफ्फरनगर में बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत, तीन घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: January 1, 2022 3:45 pm IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), एक जनवरी (भाषा) दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक बस कथित तौर पर एक व्यक्ति को कुचलते हुए एक ट्रक से जा टकराई। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस ने पहले तो फैक्टरी श्रमिक रामदेव (75) को कथित तौर पर कुचल दिया और फिर एक ट्रक से टकरा गई। यह घटना मंसूरपुर थाना क्षेत्र में हुई। ट्रक से टक्कर इतनी भीषण थी कि बस चालक राम कुमार (29) की मौत हो गई और उप चालक (कंडक्टर) समेत तीन लोग घायल हो गए। मामले की जांच की जा रही है।

भाषा स्नेहा पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में