मिर्जापुर में जिम की आड़ में धर्मांतरण कराने वाले गिरोह में शामिल इनामी आरोपी समेत दो और गिरफ्तार

मिर्जापुर में जिम की आड़ में धर्मांतरण कराने वाले गिरोह में शामिल इनामी आरोपी समेत दो और गिरफ्तार

मिर्जापुर में जिम की आड़ में धर्मांतरण कराने वाले गिरोह में शामिल इनामी आरोपी समेत दो और गिरफ्तार
Modified Date: March 14, 2026 / 08:55 pm IST
Published Date: March 14, 2026 8:55 pm IST

मिर्ज़ापुर (उप्र), 14 मार्च (भाषा) मिर्जापुर जिले की कोतवाली देहात पुलिस ने कथित धर्मांतरण गिरोह में शामिल 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश समेत दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर जिम की आड़ में इसे संचालित कर रहे थे। पुलिस की एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अपर्णा रजत कौशिक ने पत्रकारों को बताया कि मिर्ज़ापुर देहात पुलिस की एक टीम ने सूचना मिलने पर दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि इन आरोपियों में एक की पहचान मिर्ज़ापुर निवासी अशफाक खान उर्फ ​​लकी खान के रूप में हुई है, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम था।

उन्होंने कहा कि दूसरे आरोपी की पहचान बिहार के कैमूर जिले के निवासी साहिल अहमद के रूप में हुई है।

अवैध धर्मांतरण से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में आठ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था।

एसपी ने बताया, ‘‘कार्रवाई जारी रखते हुए, अपर पुलिस अधीक्षक (शहर) और सीओ सदर के नेतृत्व में हमारी टीम ने आज दो और फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया ।’’

इस कथित रैकेट को ‘जिम जिहाद’ नाम दिया गया है, जिसका खुलासा सबसे पहले 20 जनवरी को तब हुआ जब दो महिलाओं ने देहात कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद की जांच में शहर भर के चार जिम सील कर दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन जिमों में बड़ी संख्या में महिलाएं आती थीं, लेकिन प्रबंधन ने किसी भी महिला प्रशिक्षक को नियुक्त नहीं किया था, जिससे वहां चल रही गतिविधियों पर संदेह पैदा हुआ।

शुरुआती खुलासों के बाद, मामले की जांच के लिए चार विशेष पुलिस टीम गठित की गईं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया है।

भाषा सं आनन्द

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में