मिर्जापुर में वाहन की टक्कर से बाइक दो सवारों की मौत

मिर्जापुर में वाहन की टक्कर से बाइक दो सवारों की मौत

मिर्जापुर में वाहन की टक्कर से बाइक दो सवारों की मौत
Modified Date: February 11, 2026 / 11:00 pm IST
Published Date: February 11, 2026 11:00 pm IST

मिर्ज़ापुर (उप्र) 11 फरवरी (भाषा) जिले में वाराणसी-रीवा राजमार्ग पर बुधवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब नौ बजे लालगंज थाना क्षेत्र के बसाही कला गांव के पास हुई।

मृतकों की पहचान परसिया गांव निवासी दिलीप कुमार मिश्रा (26) और उनके रिश्तेदार प्रयागराज जिले के निवासी आनंद प्रसाद तिवारी (70) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि वे मिर्जापुर के भुइली गांव से रिश्तेदारों से मिलकर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

भाषा सं जफर नोमान

नोमान


लेखक के बारे में