उप्र : अमेठी में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत

Ads

उप्र : अमेठी में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - March 20, 2026 / 05:48 PM IST,
    Updated On - March 20, 2026 / 05:48 PM IST

अमेठी, 20 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर के पास बृहस्पतिवार की देर रात एक ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक देवरिया में ईंट भठ्ठे पर काम करने वाले चंद्रिका प्रसाद (50) और विजय कुमार (35) देर रात देवरिया से मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। तभी जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

थाना जगदीशपुर के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र यादव ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है जबकि चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया है।

भाषा

सं, आनंद रवि कांत