Etah Road Accident News: रोडवेज बस और ऑटो में हुई जोरदार भिड़ंत, इतने लोगों की हुई मौत, घायलों का इलाज जारी
Etah Road Accident News: उत्तर प्रदेश के एटा में रोडवेज बस और ऑटो-रिक्शा की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई।
Etah Road Accident News/Photo Creadit: IBC24 File
- उत्तर प्रदेश के एटा में हुआ भीषण सड़क हादसा।
- एटा में रोडवेज बस और ऑटो-रिक्शा के बीच हुई जोरदार भिड़ंत।
- हादसे में 2 लोगों की हुई मौत और 5 लोग गंभीर रूप से हुए घायल।
Etah Road Accident News: एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में रविवार को रोडवेज बस और ऑटो-रिक्शा की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा एटा-अलीगंज मार्ग पर थाना जैथरा क्षेत्र के पारौली सुहागपुर के पास हुआ। ऑटो-रिक्शा एटा की ओर जा रहा था, तभी उसकी सामने से आ रही बेवर डिपो की रोडवेज बस से भिड़ंत हो गई।
पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। (Etah Road Accident News) सूचना मिलने पर जैथरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जैथरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
शवों को भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए
Etah Road Accident News: पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सक्को (45) और गुलफान सिंह (45) के रूप में हुई है। घायलों में चंद्रपाल (72), नंदकिशोर (50), मुन्नी देवी (60), कान्हा (12) और सताना (35) शामिल हैं। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है और पांच लोग घायल हुए हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Independence Day CG Guest List: राजधानी में सीएम विष्णुदेव साय तो न्यायधानी में तोखन साहू करेंगे ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों की सूची हुई जारी, देखें यहां
- E3 Trion scooter: कम कीमत में E3 Trion का शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स ऐसे कि महंगे मॉडल भी पड़ जाएं फीके!
- CM Yogi Tiranga Yatra: 15 अगस्त से पहले राजधानी की सड़कों पर दिखा राष्ट्रप्रेम का अद्भुत नजारा, स्कूली बच्चों के साथ सीएम योगी ने लिया तिरंगा यात्रा में हिस्सा

Facebook


