E3 Trion Scooter: कम कीमत में E3 Trion का शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स ऐसे कि महंगे मॉडल भी पड़ जाएं फीके!
E3 Trion Scooter: भारतीय बाजार में E3 ने ट्रियॉन इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। इसमें एआई आधारित स्मार्ट फीचर्स और बेहतरीन तकनीक मिलती है। स्कूटर की दावा की गई रेंज …

(E3 Trion scooter/ Image Credit: E3 Trion)
- E3 Trion को भारतीय बाजार में 6 अगस्त को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया है।
- इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.3 kWh और 3 kWh की LFP बैटरी के विकल्प मिलते हैं।
- कंपनी के मुताबिक, Trion एक बार चार्ज करने पर 165 किलोमीटर तक चल सकता है।
नई दिल्ली: E3 Trion Scooter: बेंगलुरू की स्टार्टअप कंपनी E3 ने भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में अपना नया स्कूटर E3 Trion लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 6 अगस्त को आधिकारिक तौर पर पेश किया है। Trion के जरिए E3 ने इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में अपनी शुरुआत की है। कंपनी ने इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ आधुनिक फीचर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है। स्कूटर में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इसे कम कीमत वाले (E3 Trion Scooter) सेगमेंट में बेहद खास बनाती है।
दो डिस्प्ले और 100 से ज्यादा फीचर्स
E3 Trion में दो स्क्रीन दी गई हैं। इनमें एक 5 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है। इसके अलावा स्कूटर में LED लाइट्स, सिंगल सीट और फ्लैट फुटबोर्ड मिलता है। इसमें (E3 Trion Scooter) क्रूज कंट्रोल के साथ आगे और रिवर्स पार्किंग मोड भी दिया गया है। राइडर अपनी जरूरत के अनुसार Eco, Power और Sports जैसे राइडिंग मोड चुन सकता है। कंपनी का दावा है कि स्कूटर में 100 से ज्यादा फीचर्स मिलते हैं। जिससे रोजाना की राइडिंग को ज्यादा सुविधाजनक बनाने की कोशिश की गई है।
कीमत 1 लाख रुपये से शुरू
E3 Trion को दो बैटरी विकल्पों के साथ (E3 Trion Scooter) पेश किया गया है। इसमें 2.3 kWh और 3 kWh की LFP बैटरी शामिल हैं। 2.3 kWh बैटरी रिमूवेबल है जबकि 3 kWh बैटरी फिक्स्ड दी गई है। कंपनी के अनुसार, स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 165 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है। वहीं, 10 मिनट की चार्जिंग में करीब 10 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। स्कूटर को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1 लाख रुपये है। जबकि मिड वेरिएंट 1.10 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट 1.20 लाख रुपये में आता है। कंपनी सितंबर से इसकी डिलीवरी शुरू करेगी।
इन्हें भी पढ़ें:
- Apollo Micro Systems Share Price: 1 साल में पैसा हुआ 2 गुना से ज्यादा! डिफेंस कंपनी के रेवेन्यू में 88% की छलांग, सोमवार को शेयर में दिख सकता है बड़ा एक्शन?
- UP Kanwar Yatra App: योगी सरकार रख रही कांवड़ियों की सुविधाओं का ख्याल! मोबाइल पर ही मिल रही ये जरूरी जानकारियां, महिलाओं के लिए विशेष सुविधा
- Escort Allowance For Students: भाजपा सरकार का बड़ा फैसला, इन स्कूली छात्रों को हर महीने मिलेंगे 600 रुपए, इस तारीख तक जारी होगी राशि
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: E3 Trion को भारतीय बाजार में 6 अगस्त को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: E3 Trion Scooter: An impressive, affordable electric scooter its features make even expensive models pale in comparison!
ऑटोमोबाइल न्यूज़
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm