हाथरस में नाली निर्माण के दौरान स्कूल की दीवार गिरने से दो व्यक्तियों की मौत
हाथरस में नाली निर्माण के दौरान स्कूल की दीवार गिरने से दो व्यक्तियों की मौत
हाथरस (उप्र), 27 मई (भाषा) सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नीति निवास में बुधवार शाम प्राथमिक विद्यालय के पास नाली निर्माण के दौरान स्कूल की दीवार गिरने से वहां काम कर रहे तीन मिस्त्री और मजदूर मलबे में दब गए जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि गांव नीति निवास में पानी की निकासी के लिए प्राथमिक विद्यालय के बराबर में ग्राम पंचायत निधि से नाली का निर्माण काम हो रहा था। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे स्कूल की जर्जर दीवार गिर गई जिससे वहां काम कर रहे राजमिस्त्री डालचंद (45), सोनपाल (55) और मजदूर मोहित (25) मलबे में दब गए।
उन्होंने बताया कि लोगों ने मलबा हटाकर मजदूरों को निकाला जिसमें राजमिस्त्री डालचंद की मौत हो चुकी थी, जबकि गंभीर रूप से घायल मोहित ने आगरा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं घायल सोनपाल का इलाज बिसावर के एक अस्पताल में हो रहा है।
भाषा सं राजेंद्र शोभना
शोभना

Facebook


