सरकारी पानी की टंकी के विवाद में दो पक्ष भिड़े; एक की मौत, दो अन्य घायल

सरकारी पानी की टंकी के विवाद में दो पक्ष भिड़े; एक की मौत, दो अन्य घायल

सरकारी पानी की टंकी के विवाद में दो पक्ष भिड़े; एक की मौत, दो अन्य घायल
Modified Date: August 30, 2023 / 09:44 pm IST
Published Date: August 30, 2023 9:44 pm IST

रामपुर (उत्तर प्रदेश), 30 अगस्त (भाषा) जनपद रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव में पानी की टंकी के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इस विवाद में पूर्व प्रधान और मौजूदा प्रधान आमने-सामने आ गए। मौजूदा प्रधान पानी की टंकी को गांव में एक पेड़ काटकर लगवाना चाह रहा था और पूर्व प्रधान उस टंकी को कहीं और लगाने को कह रहे थे।

अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बुधवार को बताया कि खेमपुर गांव में सरकारी पानी की टंकी का निर्माण होना है और पूर्व प्रधान पक्ष तथा वर्तमान प्रधान पक्ष दोनों इसे अलग-अलग जगह बनवाने के पक्षधर हैं।

उन्होंने बताया कि इस बात को लेकर आज दोनों पक्षों में विवाद हो गया। उन्होंने बताया कि महिला प्रधान के पति फिरोज ने गोली चला दी, जिससे दूसरे पक्ष के खुर्शीद (60 साल) की मौत हो गई। इस मामले में दो लोग घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिंह ने बताया कि फिरोज को गिरफ्तार कर लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं जफर अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में