फिरोजाबाद में हाई टेंशन तार की चपेट में आकर दो युवकों की मौत
फिरोजाबाद में हाई टेंशन तार की चपेट में आकर दो युवकों की मौत
फिरोजाबाद (उप्र), 19 फरवरी (भाषा) फिरोजाबाद में बृहस्पतिवार को हाई टेंशन तार की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उसने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब यह दोनों चचेरे भाई खेत से लौट रहे थे और अचानक तार टूटने से दोनों झुलस गये।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना एका थाना क्षेत्र के गांव रुहसी पट्टी में हुई। उसने बताया कि मृतकों की पहचान प्रदीप और भूपेंद्र के रूप में हुई है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की, तो ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बाद में उपजिलाधिकारी के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।
ग्रामीणों का आरोप है कि तार काफी समय से जर्जर थे, लेकिन उन्हें बदला नहीं गया था।
भाषा सं जफर शफीक
शफीक

Facebook


