अनियंत्रित कार ने दो मोटरसाइकिलों और ई-रिक्शा को मारी टक्कर, मौके पर हुई दंपति की मौत

Couple died in road accident : उत्तर प्रदेश के बरेली थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार ने दो मोटरसाइकिलों और एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी

अनियंत्रित कार ने दो मोटरसाइकिलों और ई-रिक्शा को मारी टक्कर, मौके पर हुई दंपति की मौत

Dpboss Satta Matka Live Kalyan Matka Result

Modified Date: March 13, 2023 / 06:53 pm IST
Published Date: March 13, 2023 6:50 pm IST

बरेली : Couple died in road accident : उत्तर प्रदेश के बरेली थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार ने दो मोटरसाइकिलों और एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी जिससे एक दंपति की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार रात नवाबगंज मंडी के पास पेट्रोल पंप के सामने गलत दिशा से आ रही कार ने दो मोटरसाइकिलों और एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें :  यहां के पूर्व पीएम ने दी महिला न्यायाधीश को धमकी, गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी… 

Couple died in road accident :  पुलिस ने कहा कि हादसे में राजेंद्र (40) और उनकी पत्नी पुष्पा (40) की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये। घायलो में ई-रिक्शा पर सवार दो और मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति शामिल हैं। बरेली के पुलिस अधीक्षक देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि कार बरेली से पीलीभीत की ओर जा रही थी, तभी उसके चालक ने नशे की हालत में नियंत्रण खो दिया और सड़क के दूसरी तरफ आ गया, जिससे यह दुर्घटना हुई।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.