उप्र: सोनभद्र में 12 साल के लड़के की गला रेतकर हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार

उप्र: सोनभद्र में 12 साल के लड़के की गला रेतकर हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार

उप्र: सोनभद्र में 12 साल के लड़के की गला रेतकर हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार
Modified Date: March 15, 2026 / 04:34 pm IST
Published Date: March 15, 2026 4:34 pm IST

सोनभद्र, 15 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में 12 साल के एक लड़के की उसके ही पड़ोस में रहने वाले युवक ने गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक वर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता शिवमूरत ने पुलिस को सूचना दी कि शनिवार रात सवा आठ से साढ़े आठ बजे के बीच रामगढ़ बाज़ार में कुछ लड़के खेल रहे थे और उन्हीं में उसका नाती आर्यन गुप्ता (12) भी खेल रहा था।

शिकायतकर्ता ने बताया कि कि जब सभी बच्चे खेलकर वापस जाने लगे तो पहले से छिपकर बैठे हुए दिवाकर गुप्ता (20) ने आर्यन को पकड़ लिया और अंधेरे में ले जाकर धारदार हथियार से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गयी और रविवार अपराह्न पुलिस ने पकरहट नहर पुलिया ग्राम राकी के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

वर्मा के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि आर्यन और उसके (आरोपी के) परिवार के बीच मकान के बटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि आर्यन की मां जादूटोना करती थी, जिससे उसके परिवार में तनाव रहता था।

आरोपी के मुताबिक, 15 वर्ष पहले उसके भाई की जलकर मौत हो गई थी, जिसमें भी वादी पक्ष का हाथ होने की आशंका थी और इन्हीं सब बातों से क्षुब्ध होकर उसने बच्चे की हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में