उप्र: किराए के घर में युवक-युवती का शव फंदे से लटका मिला, आत्महत्या का अंदेशा
उप्र: किराए के घर में युवक-युवती का शव फंदे से लटका मिला, आत्महत्या का अंदेशा
लखनऊ, 26 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किराए के मकान में रविवार को 21 वर्षीय युवक और उसकी 18 वर्षीय रिश्तेदार युवती के शव फंदे से लटके मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने आशंका जताई कि परिवारों द्वारा शादी का विरोध किए जाने के बाद दोनों ने आत्महत्या की।
पुलिस के अनुसार, पीजीआई थाना क्षेत्र के तेलीबाग स्थित न्यू बलदेव विहार कॉलोनी के एक मकान से दोनों के शव बरामद किए गए।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान शाहजहांपुर निवासी अनिकेत उर्फ रानू कुमार (21) और नोएडा की खोड़ा कॉलोनी निवासी अंजलि (18) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के शव किराए के मकान की पहली मंजिल पर बने एक कमरे में छत पर लगे पंखे से कपड़े के फंदे के सहारे अलग-अलग लटके मिले।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों रिश्तेदार थे और उनके बीच प्रेम संबंध था।
पुलिस के अनुसार, दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन उनके परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे।
पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
भाषा अभिनव आनन्द जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


