उप्र: पीजी की सीढ़ियों पर खून से लथपथ 19 साल की छात्रा का शव मिला, प्रेमी गिरफ्तार
उप्र: पीजी की सीढ़ियों पर खून से लथपथ 19 साल की छात्रा का शव मिला, प्रेमी गिरफ्तार
वाराणसी, 12 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के वाराणसी में लड़कों के पेइंग गेस्ट (पीजी) की सीढ़ियों पर खून से लथपथ 19 वर्षीय एक छात्रा का शव मिलने के बाद उसके प्रेमी को जौनपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की मौत की वजह ज्यादा खून बहने से हुई बताई गयी है।
पुलिस के अनुसार, अकथा के एक पीजी में रहने वाले आरोपी ने कबूल किया कि छात्रा बुधवार सुबह उससे मिलने आई थी और शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसे अचानक बहुत ज्यादा रक्तस्राव शुरू हो गया, जिससे वह बेहोश हो गई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी घबराकर उसे सीढ़ियों पर छोड़कर जौनपुर अपने घर भाग गया था।
सारनाथ थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को जौनपुर में उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि छात्रा के परिजनों से शिकायत मिलने और मामला दर्ज होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस छात्रा की मौत की परिस्थितियों की गहनता से जांच कर रही है।
भाषा सं आनन्द जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


