UP Crime: 65 साल की महिला के साथ सेक्स करना चाहता था शख्स, मना किया तो कर डाला ये खौफनाक कांड, पूरा मामला जान आप भी हो जाएंगे हैरान
65 साल की महिला के साथ सेक्स करना चाहता था शख्स, Man Killed a Woman Because She Refused to Have Sex with Him

UP Crime: Image Source-IBC24
कौशांबी: UP Crime: कौशांबी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र में कथित रूप से 65 वर्षीय एक वृद्ध महिला के शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर उसकी गला घोंटकर हत्या करने वाले एक आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सराय अकिल थाना क्षेत्र के बरई गांव में सवारी देवी (65) अपने घर में 25 मई को मृत मिली थी तथा उसका गला कपड़े से कसा हुआ था और उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। इस घटना का अनावरण करने के लिए गठित टीम ने ‘मोबाइल सर्विलांस’ की मदद एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर सवारी देवी के गांव के ही दिनेश कुमार सेन (45) को मंगलवार को बसुहार मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।
UP Crime: अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी दिनेश कुमार ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि सवारी देवी की कोई संतान नहीं थी और उसके पति ने शादी के 6-7 साल बाद ही उसे छोड़ दिया था। पुलिस के अनुसार सवारी देवी अपने ससुराल में ही एक मकान में अकेली रहती थी। आरोपी सवारी देवी को दूध और जरूरत के अन्य सामान उपलब्ध कराता था। धीरे-धीरे उनके बीच में प्रेम संबंध हो गया और शारीरिक संबंध भी बनने लगे। आरोपी ने पुलिस को बताया कि सवारी देवी से रात में मोबाइल पर उसकी बात भी होती रहती थी और कभी-कभी वह रात में उसके घर चला जाता था। गत 23 मई की रात लगभग 10 बजे सवारी देवी से मोबाइल पर बात करने के बाद वह उसके घर चला गया । दिनेश ने सवारी देवी से शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा लेकिन उसने (महिला ने) तबीयत खराब होने की बात करते हुए मना कर दिया।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे लगा कि महिला बहाना बना रही है। उसने सवारी देवी के साथ जोर-जबरदस्ती करने की कोशिश की तो उसने उसे धक्का दे दिया। इसी बात पर क्रोध में आकर उसने सवारी देवी का गला कपड़े से बांधकर उसकी हत्या कर दी और पकड़े जाने के भय से वह उसका (सवारी देवी का) मोबाइल लेकर चला गया । उसने सवारी देवी का मोबाइल को अपने घर के पास नाली में फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सवारी देवी का मोबाइल बरामद कर लिया। विधिक कार्यवाही के पश्चात आरोपी दिनेश को न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Man Killed a Woman Because She Refused to Have Sex with Him
उत्तर प्रदेश
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm