उप्र: सहारनपुर में ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

उप्र: सहारनपुर में ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

उप्र: सहारनपुर में ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
Modified Date: December 29, 2023 / 09:26 pm IST
Published Date: December 29, 2023 9:26 pm IST

सहारनपुर (उप्र) 29 दिसंबर (भाषा) सहारनपुर जिले में शुक्रवार को एक ट्रक ने साइकिल सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गांव बुदूगढ़ निवासी श्याम सिंह (46) किसी काम से नानौता आ रहे थे, तभी शिव चौक चौराहे पर एक ट्रक ने सिंह की साइकिल में टक्कर मार दी और उनके गिरते ही ट्रक का पिछला पहिया ऊपर से होकर गुजर गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गये।

जैन ने बताया कि मौके पर पहुंची नानौता पुलिस सिंह को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नानौता ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने मृतक के पुत्र रोहित की शिकायत पर मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

भाषा सं आनन्द खारी

खारी


लेखक के बारे में