उप्र: देवरिया में धान रोपाई के दौरान किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौत
उप्र: देवरिया में धान रोपाई के दौरान किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौत
देवरिया, आठ जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में धान की रोपाई के दौरान खेत में काम कर रहे एक किसान की बुधवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि तरकुलवा थानाक्षेत्र के महुआ पाटन गांव में रहने वाले सतीश जायसवाल (55) और उनका बेटा अश्वनी बुधवार दोपहर अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि इसी दौरान अचानक सतीश के सिर पर आकाशीय बिजली गिरी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए जबकि बेटा बाल-बाल बच गया।
पुलिस ने बताया कि परिजन उन्हें तुरंत तरकुलवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
तरकुलवा थाना प्रभारी अजहर अब्बास जैदी ने बताया कि शव को पोस्टरमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
भाषा सं जफर जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


