उप्र : मां ने चार साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या की

उप्र : मां ने चार साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या की

उप्र : मां ने चार साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या की
Modified Date: May 22, 2026 / 02:45 pm IST
Published Date: May 22, 2026 2:45 pm IST

जालौन (उप्र), 22 मई (भाषा) जिले के अकबरपुर गांव में एक महिला ने पति के साथ विवाद होने के बाद अपनी चार साल की बेटी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आटा थाना क्षेत्र के गांव में राजकुमार की पत्नी विनीता ने अपनी बेटी की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, घर की घेराबंदी की और घर के अंदर से चार साल की बच्ची का शव बरामद किया। आरोपी महिला को भी हिरासत में ले लिया गया है।

अधिकारी के मुताबिक पूछताछ के दौरान महिला ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने पति से झगड़े के बाद अपनी बेटी की हत्या कर दी।

एएसपी ने कहा कि आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है और उसके खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि महिला को विधिक कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया।

एएसपी ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं जफर मनीषा धीरज

धीरज


लेखक के बारे में