उप्र: फ्लैट में मृत मिला इंटीरियर डिजाइनर, पुलिस को आत्महत्या का शक

Ads

उप्र: फ्लैट में मृत मिला इंटीरियर डिजाइनर, पुलिस को आत्महत्या का शक

  •  
  • Publish Date - February 2, 2026 / 08:47 PM IST,
    Updated On - February 2, 2026 / 08:47 PM IST

लखनऊ, दो फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 30 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर अपने किराए के फ्लैट में मृत पाया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के ऋषिता मैनहट्टन सोसाइटी की है, जहां शुभम त्रिपाठी किराए के फ्लैट में रहता था।

पुलिस ने आत्महत्या का शक जताया है।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को रविवार शाम करीब छह बजे सूचना मिली कि फ्लैट में रहने वाला किराएदार बार-बार बुलाने पर भी जवाब नहीं दे रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फ्लैट मालिक व सोसाइटी के सुरक्षा कर्मचारियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि अंदर शुभम त्रिपाठी का शव पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक ने आत्महत्या की है।

पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक के चचेरे भाई संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शुभम मूल रूप से बलरामपुर जिले का रहने वाला था और लखनऊ में रहकर इंटीरियर डिजाइन सेक्टर में काम करता था तथा अविवाहित था।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा किशोर जफर जितेंद्र

जितेंद्र