उप्र: सहारनपुर में पुलिस सुरक्षा पाने के लिये किया जाली पत्र का इस्तेमाल, आरोपी गिरफ्तार

उप्र: सहारनपुर में पुलिस सुरक्षा पाने के लिये किया जाली पत्र का इस्तेमाल, आरोपी गिरफ्तार

उप्र: सहारनपुर में पुलिस सुरक्षा पाने के लिये किया जाली पत्र का इस्तेमाल, आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: April 20, 2026 / 10:38 pm IST
Published Date: April 20, 2026 10:38 pm IST

सहारनपुर, 20 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक केंद्रीय संगठन के नाम पर जाली पत्र का इस्तेमाल कर पुलिस सुरक्षा पाने की कोशिश करने के आरोप में एक जालसाज को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मिर्जापुर क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद अनस (45) ने केंद्र सरकार से जुड़े एक संस्थान के नाम पर जारी किया गया एक जाली पत्र तैयार किया और जिले में एक दौरे के कार्यक्रम के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की।

देहात कोतवाली के प्रभारी देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि उपनिरीक्षक नरेंद्र भड़ाना द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे बेहट मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं. सलीम जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में