UP News: जिला अस्पताल में लाशों के साथ ऐसा काम करता था वार्ड ब्वॉय, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
Ward boy arrested for removing gold earrings from dead woman’s ears in hospital

मुजफ्फरनगरः UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सटे शामली के जिला सरकारी अस्पताल में मृत एक महिला के कानों से सोने की बालियां निकालने के आरोप में एक वार्ड ब्वॉय को रविवार को गिरफ्तार किया गया। शामली के पुलिस क्षेत्राधिकारी अमरदीप मोरये ने बताया कि आरोपी की पहचान वार्ड ब्वॉय विजय के तौर पर हुई है और उसके कब्जे से चोरी की गई सोने की बालियां भी बरामद की गयी हैं।
UP News: जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉक्टर किशोर आहूजा ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि सचिन कुमार नामक व्यक्ति की पत्नी श्वेता (26) की शनिवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गयी थी और शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में लाया गया था। आहूजा ने बताया, ''जब पुलिस ने शव को सील करना शुरू किया तो महिला की सोने की बालियां गायब थीं। उसके परिवार के सदस्यों ने शिकायत की तो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में वार्ड ब्वॉय विजय को शव के कानों से बालियां निकालते हुए देखा गया।'' घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें आरोपी वार्ड ब्वॉय को यह हरकत करते हुए देखा गया है।
UP News: मृतका के पति सचिन कुमार सहित परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने मामले को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया। आरोपी वार्ड ब्वॉय पहले तो आपातकालीन वार्ड से भाग गया था लेकिन बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: क महिला के शव से वार्ड ब्वॉय विजय ने सोने की बालियां चोरी कर लीं, जो सीसीटीवी में कैद हो गया।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Ward boy arrested for removing gold earrings from dead woman's ears in hospital
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm