उप्र : कुख्यात इनामी बदमाश पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

उप्र : कुख्यात इनामी बदमाश पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

उप्र : कुख्यात इनामी बदमाश पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Modified Date: February 18, 2026 / 01:28 pm IST
Published Date: February 18, 2026 1:28 pm IST

प्रतापगढ़ (उप्र), 18 फरवरी (भाषा) प्रतापगढ़ जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) शिव नारायण वैस ने बुधवार को बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के एटीएल ग्राउंड के निकट 17 और 18 फ़रवरी की दरमियानी रात को निरीक्षण के दौरान हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी वांछित अपराधी अतुल गौड़ (29) पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।

वैस ने बताया कि घायल बदमाश को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। गौड़ के खिलाफ प्रतापगढ़ तथा जौनपुर में कुल 38 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर प्रयागराज के पुलिस महानिरीक्षक ने 50 हजार रूपए का इनाम घोषित किया था।

भाषा सं. सलीम मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में