उप्र : होटल पर रुके यात्री ने छुरी से गला काटकर आत्महत्या की
उप्र : होटल पर रुके यात्री ने छुरी से गला काटकर आत्महत्या की
हापुड़ (उप्र), छह मार्च (भाषा) जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में राजमार्ग स्थित एक होटल पर रुके एक यात्री ने कथित तौर पर छुरी से अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार देर रात गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के राजमार्ग पर स्थित एक होटल पर एक कार आकर रुकी। कार से उतरे बरेली निवासी सलमान ने होटल में रखी छुरी उठाकर अपनी गर्दन काट ली और भागते हुए पास खड़ी एक गाड़ी के नीचे गिर पड़ा। इस घटना से होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी आया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है।
भाषा सं जफर मनीषा
मनीषा

Facebook


