UP Crime News: इस चीज के साथ बॉर्डर पार करने की कोशिश कर रही थी महिला, जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखकर पुलिस और SSB की टीम भी रह गई हैरान
UP Crime News: बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर चेकिंग के दौरान SSB चेक पोस्ट के पास एक नेपाली महिला को अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया।
UP Crime News/Image Credit: IBC24.in
- भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और SSB की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता।
- पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा महिला को किया गिरफ्तार।
- 2.5 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ नेपाली महिला तस्कर हुई गिरफ्तार।
बहराइच से सरफ़राज़ आलम की रिपोर्ट…
UP Crime News: बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां बहराइच के रुपईडीहा में भारत-नेपाल सीमा पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस और SSB की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान SSB चेक पोस्ट के पास एक संदिग्ध नेपाली महिला को पकड़ा गया।
महिला के पास से बरामद हुई अवैध अफीम
तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से 2.5 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। (UP Crime News) गिरफ्तार महिला की पहचान मनपुरा बुद्धा, उम्र करीब 65 वर्ष, निवासी थबांग वार्ड नंबर-5, नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने थाना रुपईडीहा में मु0अ0सं0 225/2026, धारा 8/21 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय बहराइच भेज दिया
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया जा रहा था चेकिंग अभियान
UP Crime News: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत रविवार को रुपईडीहा कस्बे स्थित एसएसबी चेक पोस्ट के पास पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध महिला को रोककर पूछताछ की गई और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान महिला के पास से अफीम बरामद की गई और उसे गिरफ्तार किया गया।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Ujjain Stampede News: महाकाल की नगरी में बड़ा हादसा! देखते ही देखते मची अफरातफरी, अचानक शुरू हुई धक्का-मुक्की में कई लोग दबे, मचा हड़कंप
- Ashok Dham me Bhagdad ka Video: अशोक धाम में भगदड़ का वीडियो आया सामने, सिर्फ एक गलती की वजह से 7 श्रद्धालुओं की हो गई मौत
- 8th Pay Commission Pensioners Demand: 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स के लिए क्या छूट गया? ToR में आखिर ऐसा क्या है जिससे नाराज हैं पेंशनर्स? क्यों PM मोदी के सामने रखी ये मांग

Facebook


