उप्र : मकान का लिंटर गिरने से चाचा-भतीजे की मौत

उप्र : मकान का लिंटर गिरने से चाचा-भतीजे की मौत

उप्र : मकान का लिंटर गिरने से चाचा-भतीजे की मौत
Modified Date: August 17, 2026 / 01:39 pm IST
Published Date: August 17, 2026 1:39 pm IST

शाहजहांपुर (उप्र), 17 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में सोमवार की सुबह बारिश के बीच एक मकान का लिंटर गिरने से मलबे में दबकर एक व्यक्ति और उसके तीन वर्षीय भतीजे की मौत हो गयी जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।

पुवायां के पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रवीण मलिक ने ‘पीटीआई—भाषा’ को बताया कि पुवायां थाना क्षेत्र के मुड़िया कुरमियात गांव में बारिश के दौरान राजन नामक व्यक्ति के मकान के लिंटर पर एक कच्ची दीवार गिर गयी और वजन काफी होने के चलते लिंटर गिर गया और उसके मलबे में दबकर राजन (25) और उसके तीन वर्षीय भतीजे आरव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला काजल गंभीर रूप से घायल हो गयी।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने राजन और आरव को मृत घोषित कर दिया।

मलिक ने बताया कि गंभीर रूप से घायल काजल को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है और पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं।

भाषा सं. सलीम मनीषा रंजन

रंजन


लेखक के बारे में