उप्र : सहारनपुर में माल ढुलाई लिफ्ट की चपेट में आने से रेस्तरां मालिक की मौत
उप्र : सहारनपुर में माल ढुलाई लिफ्ट की चपेट में आने से रेस्तरां मालिक की मौत
सहारनपुर, 30 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक रेस्तरां में माल ढुलाई के लिए बनाई गई अस्थायी लिफ्ट की चपेट में आने से रेस्तरां के मालिक की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात कोर्ट रोड स्थित अपने ‘खातिरदारी’ रेस्तरां में 58 वर्षीय हर्ष खुराना ऊपरी मंजिल से सामान मंगवाने के बाद काफी देर तक सामान नहीं पहुंचने पर लिफ्ट शाफ्ट में झांककर देरी का कारण देखने लगे। इसी दौरान अचानक लिफ्ट नीचे आ गई जिसके कारण उनके सिर तथा गर्दन पर गंभीर चोट लगी।
गंभीर रूप से घायल खुराना को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सदर बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक चंद्रसेन सैनी ने बताया कि खुराना तिलक नगर कॉलोनी के निवासी थे और ‘खातिरदारी’ रेस्तरां के मालिक थे।
उन्होंने बताया कि यह सामान्य यात्री लिफ्ट नहीं थी, बल्कि केवल सामान ढोने के लिए बनाई गई एक अस्थायी लिफ्ट थी।
पुलिस के अनुसार, देर रात करीब 1:30 बजे खुराना ने ऊपरी मंजिल पर मौजूद कर्मचारियों से कुछ सामान नीचे भेजने के लिए कहा था। काफी देर तक सामान नहीं आने पर वह स्वयं लिफ्ट के पास पहुंचे और देरी का कारण जानने के लिए शाफ्ट में झांकने लगे।
सैनी ने बताया, ‘‘इसी दौरान लिफ्ट अचानक नीचे आ गई और खुराना के सिर तथा गर्दन से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।’’
घटना के बाद रेस्तरां में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सैनी ने बताया कि पुलिस यह जांच कर रही है कि हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या इसमें किसी की लापरवाही थी।
भाषा
सं, आनन्द रवि कांत
लेखक के बारे में
Web Title: उप्र : सहारनपुर में माल ढुलाई लिफ्ट की चपेट में आने से रेस्तरां मालिक की मौत
SAHARANPUR
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm