UP Viral Video: PWD के होनहार इंजीनियरों ने किया कमाल! बना दी ऐसी जगह पर सड़क, वीडियो देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन

Ads

UP Viral Video: PWD के होनहार इंजीनियरों ने किया कमाल! बना दी ऐसी जगह पर सड़क, वीडियो देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन

  •  
  • Publish Date - March 18, 2026 / 03:06 PM IST,
    Updated On - March 18, 2026 / 03:07 PM IST

UP Viral Video | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • सड़क के बीचों-बीच हैंडपंप
  • इंजीनियर और ठेकेदार की लापरवाही
  • खर्चा बचाने के लिए बीच में ही छोड़ा

ब्रिजेंद्र दुबे/मिर्जापुर: UP Viral Video उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से पीडब्ल्यूडी के होनहार इंजीनियरों ने एक बड़ा कारनामा किया है। यहां इंजीनियरों ने सड़क निर्माण के दौरान चालू हैंडपंप को हटाए बिना ही सड़क बना दी गई है। इस वजह से सड़क के बीचों-बीच एक हैंडपंप खड़ा है, जो दुर्घटना को खुलेआम दावत दे रहा है।

UP Viral Video मिली जानकारी के अनुसार, मामला विंध्याचल थाना क्षेत्र के कंतित इनारा के पास का है। दरअसल, यहां नवरात्रि के दिनों में लाखों श्रद्धालुओं को आना जाना रहता है। ऐसे में बीच सड़क में खड़ा हैंडपंप लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खर्चा बचाने के लिए ठेकेदार ने जहमत नहीं उठाई और बीच सड़क में हैंड पंप छोड़ दिया। जो अब लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले काम पूरा दिखाने के लिए यह निर्माण कराया गया।

बता दें कि सड़क निर्माण में ऐसे लापरवाही से सड़क हादसे की संभावना और बढ़ जाती है। इतना ही नहीं इस तरह की कार्यप्रणाली से आम जनता की सुरक्षा को प्रभावित भी करती है।

इन्हें भी पढ़े:-

यह मामला किस जिले का है?

यह मामला उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले का है।

सड़क पर हैंडपंप क्यों छोड़ा गया?

आरोप है कि ठेकेदार ने खर्चा बचाने और काम जल्दी पूरा दिखाने के लिए हैंडपंप नहीं हटाया।

यह स्थान कहाँ है?

विंध्याचल थाना क्षेत्र के कंतित इनारा के पास