शह मात The Big Debate: ऑपरेशन विधानसभा घेराव.. चल पाया कांग्रेस का दांव? सत्तापक्ष के नेताओं ने कसा तंज, आखिर विपक्ष के मुद्दों में कितना है दम? देखिए ये वीडियो
ऑपरेशन विधानसभा घेराव.. चल पाया कांग्रेस का दांव? सत्तापक्ष के नेताओं ने कसा तंज, CG Congress Protest Latest News
CG Congress Protest. Image Source- CG Congress
रायपुरः CG Congress Protest: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट के नेतृत्व में देश-प्रदेश की सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। निशाने पर PM मोदी दिखे, जबकि प्रदेश के दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने दावे किए कि देश-प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। सत्तापक्ष ने इसे चंद नेताओं का ख्वाब बताकर तंज कसा। सवाल ये है कि जिन मुद्दों पर कांग्रेस ने ये शक्ति प्रदर्शन किया, जिन आरोपों पर घेरा वो कितने गंभीर हैं, कितने सच हैं? विपक्ष पर ये आरोप कितना सही है या फिर ये प्रदर्शन केवल खुद की मौजूदगी के लिए था। चुनावी वार्मअप के लिए था।
CG Congress Protest: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने तय कार्यक्रम के मुताबिक सड़क पर अपनी पूरी ताकत दिखाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। VG-G-RAM G कानून, LPG के दाम और किल्लत समेत प्रदेश की कानून व्यवस्था, अफीम की खेती, धान खरीदी जैसे मुद्दों पर विधानसभा घेराव का प्रयास किया। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, PCC चीफ दीपक बैज, पूर्व CM, नेता प्रतिपक्ष, सह प्रदेश प्रभारी समेत सैंकड़ों कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधानसभा के लिए कूच किया। इस दौरान पुलिस के साथ झूमा-झटकी के हालत भी बने। पुलिस ने प्रदर्शनकारी नेताओं को अंतिम बैरिकेट्स के पहले ही रोक दिया। इसके पहले भारत माता चौक पर कांग्रेस ने एक सभा की। विपक्षी नेताओं ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए कई आरोप लगाए।
इधर, सत्तापक्ष ने कांग्रेस के इस प्रदर्शन को मुद्दाहीन और दिशाहीन बताते हुए प्लॉप शो करार दिया। सीनियर मंत्रियों के मुताबिक कांग्रेस डूबता जहाज है जिसमें चंद नेता अब भी वापसी का ख्वाब देख रहे हैं। कांग्रेसी नेताओं ने प्रदर्शन के बहाने केंद्र की बीजेपी सरकार और खासकर प्रभानमंत्री पर भी निशाना साधा। दावा किया कि 2028 में देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। जिसपर बीजेपी नेताओं ने कटाक्ष किया। सवाल ये है कि क्या ये प्रदर्शन केंद्रीय नेताओं के निर्देश पर, उनकी इच्छा पूर्ति मात्र के लिए किया गया। कांग्रेस के आरोपों में, मुद्दों में कितना दम है? क्या इससे सरकार पर दबाव बढेगा?
यह भी पढेंः-
- Balod Chugli Fine News: अब चुगली करने वालों की खैर नहीं! पकड़े गए तो देना पड़ेगा इतने हजार रुपए का जुर्माना, इस वजह से बैठक में लिया गया फैसला
- Chaitra Navratri 2026 Date: कब से शुरू हो रही चैत्र नवरात्रि! इस बार किस वाहन पर सवार होंगी माता, जानें घट स्थापना का मुहूर्त और दिन-वार पूरी जानकारी यहां
- Barabanki Dulha Marpeet: शादी के दौरान बार-बार सेल्फी लेने पर भड़का दूल्हा, स्टेज पर दुल्हन को मारी लात, उसके बाद जो हुआ…यकीन नहीं कर पाएंगे आप!
- WhatsApp New Features: WhatsApp लाने वाला है नया धमाका! ‘सरप्राइज मैसेज’ फीचर देख कर सब रह जाएंगे हैरान! जानें कैसे करेगा काम
- Dhamtari Murder News: शादी की शहनाई के बीच मची चीख-पुकार, दुल्हन के भाई को मिली दर्दनाक मौत, वजह जानकर दहल जाएगा आपका दिल
- CG Deputy Leader of Opposition: छत्तीसगढ़ में उपनेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति, बस्तर के इस दिग्गज नेता को मिली जिम्मेदारी, ये विधायक संभालेंगे मुख्य और उप सचेतक की जिम्मेदारी

Facebook


