UP Viral Video: बिजली कटने पर भड़क गई महिला, पावर हाउस में घुसकर किया हंगामा, कर्मचारियों को जड़े तड़ातड़ थप्पड़, अब वायरल हुआ वीडियो

UP Viral Video: बिजली कटने पर भड़क गई महिला, पावर हाउस में घुसकर किया हंगामा, कर्मचारियों को जड़े तड़ातड़ थप्पड़, अब वायरल हुआ वीडियो

UP Viral Video: बिजली कटने पर भड़क गई महिला, पावर हाउस में घुसकर किया हंगामा, कर्मचारियों को जड़े तड़ातड़ थप्पड़, अब वायरल हुआ वीडियो

UP Viral Video | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 19, 2026 / 01:43 pm IST
Published Date: February 19, 2026 1:42 pm IST
HIGHLIGHTS
  • महिला ने पावर हाउस में घुसकर हमला किया
  • बिजली कटने से नाराज़ होकर कर्मचारियों से मारपीट
  • महिला और एक युवक के खिलाफ केस दर्ज

लखनऊ: UP Viral Video उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बिजली कटने से नाराज एक महिला ने पावर हाउस में घुसकर कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। बताया जा रहा है कि इस दौरान महिला ने कर्मचारियों को गाली गलौज भी की। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अचानक हुए हमले से पावर हाउस में अफरा-तफरी मच गई।

कर्मचारी के साथ की मारपीट

UP News मिली जानकारी के अनुसार, घटना विकासनगर इलाके के सेक्टर-14 का है। दरअसल, यहां एक महिला ने कंट्रोल रूम में बिजली नहीं आने की शिकायत की थी। जब कर्मचारी ने कनेक्शन संख्या पूछा तो इतने में ही महिला भड़क गई और गुस्से में फोन काट दिया। जिसके बाद महिला एक युवक के साथ पावर हाउस पहुंच गई। वहां उसने कर्मचारियों के साथ तीखी बहस शुरू कर दी। कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट और गाली गलौज की।

बिजली कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी

इस बीच कर्मचारियों ने मोबाइल फोन से वीडियोग्राफी करने की कोशिश की तो महिला ने उनका मोबाइल छीन लिया। बिजली कर्मचारी का गला दबा दिया। थप्पड़ भी मारे। जिसके बाद डॉयल-112 पर फोन करके पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मारपीट में उपकेंद्र पर कार्यरत हरीश यादव, आकाश कन्नौजिया, अनूप कुमार और रजनीश यादव को चोट आई है। शिकायत पर विकासनगर थाने में महिला और युवक के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।