Harda Bajaj Showroom Dispute : कॉल सेंटर कर्मचारी को भारी पड़ा ‘फीडबैक’ मांगना, नाराज ग्राहक ने साथियों संग शोरूम में घुसकर किया ऐसा कांड, आप भी देखें वीडियो

हरदा के इंदौर रोड स्थित बजाज शोरूम में गाड़ी की सर्विसिंग के फीडबैक के कारण विवाद हुआ। नाराज़ ग्राहक ने पहले फोन पर धमकी दी और बाद में अपने साथियों के साथ शोरूम पहुँचकर कर्मचारी के साथ मारपीट की। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Harda Bajaj Showroom Dispute : कॉल सेंटर कर्मचारी को भारी पड़ा ‘फीडबैक’ मांगना, नाराज ग्राहक ने साथियों संग शोरूम में घुसकर किया ऐसा कांड, आप भी देखें वीडियो

Harda Bajaj Showroom Dispute / Image Source : IBC24


Reported By: Kapil Sharma,
Modified Date: February 18, 2026 / 11:59 pm IST
Published Date: February 18, 2026 11:53 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सर्विस फीडबैक कॉल के दौरान ग्राहक ने फोन पर धमकी दी।
  • आरोपी अपने साथियों के साथ शोरूम में पहुँचकर कर्मचारी के साथ मारपीट की।
  • पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

हरदा : Harda Bajaj Showroom Dispute मध्य प्रदेश के हरदा के इंदौर रोड स्थित बजाज शोरूम में सर्विस फीडबैक मांगना एक कर्मचारी को भारी पड़ गया। बुधवार दोपहर एक ग्राहक द्वारा पहले फोन पर धमकी दी गई और फिर अपने साथियों के साथ शोरूम पहुंचकर कर्मचारी के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गाड़ी की सर्विसिंग के संबंध में किया था कॉल

मिली जानकारी के अनुसार,हरदा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में इंदौर रोड पर स्थित सुरजीत बजाज शोरूम में कार्यरत सर्विस एडवाइजर प्रसंग शर्मा ने बुधवार दोपहर करीब 2 बजे ग्राहक अरुण कतिया को उसकी गाड़ी की सर्विसिंग के संबंध में फीडबैक के लिए फोन किया था। इस दौरान सर्विस से नाराज़ ग्राहक भड़क गया और फोन पर ही धमकी देते हुए कहा कि वह गाड़ी के साथ उसे भी देख लेगा। करीब दो घंटे बाद अरुण कतिया अपने साथी शुभम के साथ शोरूम पहुंचा और आते ही प्रसंग शर्मा के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

पुलिस ने मामला दर्ज आगे की कार्यवाई शुरू

विरोध करने पर दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। कुछ देर बाद उनके दो अन्य साथी गोविंद लोखंडे और एक अज्ञात युवक भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी कर्मचारी के साथ मारपीट की। शोरूम के अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर प्रसंग को बचाया। जाते-जाते आरोपियों ने दोबारा फोन करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। सिविल लाइन थाना टीआई के अनुसार, पीड़ित की शिकायत पर अरुण, शुभम, गोविंद और एक अज्ञात युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 296(बी), 115(2), 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.