उप्र: अमेठी में पुलिस से मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश गिरफ्तार
उप्र: अमेठी में पुलिस से मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश गिरफ्तार
अमेठी (उप्र), 12 मार्च (भाषा) अमेठी जिले के मुसाफिरखाना क्षेत्र में पुलिस ने 50,000 रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान बाएं पैर में गोली लग जाने से आरोपी घायल हो गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार की रात पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि क्षेत्र के रमन अग्रहरि अपहरण कांड का मुख्य आरोपी इस्लाम उर्फ मच्छर इसौली मोड़ के पास है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर इस्लाम उर्फ मच्छर की घेराबंदी का प्रयास किया, तभी आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोलियां चला दीं।
उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में इस्लाम के बाएं पैर में गोली लगी है।
अधिकारी ने बताया कि इस्लाम पर 50,000 रुपए का इनाम घोषित था।
सिंह ने बताया कि पुलिस इस्लाम को मुसाफिरखाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां उसका उपचार किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस्लाम 10 फरवरी 2026 को मुसाफिरखाना में हुए व्यापारी रमन अग्रहरि के अपहरण के मामले का मुख्य आरोपी है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
भाषा सं सलीम सिम्मी
सिम्मी

Facebook


