उप्र : मिनी ट्रक पलटने से साइकिल सवार महिला की मौत

उप्र : मिनी ट्रक पलटने से साइकिल सवार महिला की मौत

उप्र : मिनी ट्रक पलटने से साइकिल सवार महिला की मौत
Modified Date: March 3, 2026 / 02:36 pm IST
Published Date: March 3, 2026 2:36 pm IST

अमेठी, तीन मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र के उतेलवा गांव में मंगलवार को एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक के पलट जाने से साइकिल सवार 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मोहनगंज थाना क्षेत्र के सूबेदार बहुआ गांव निवासी वसीम अहमद अपनी पत्नी अनवरी (60) को साइकिल से दवा दिलाने ले जा रहे थे, तभी कमरौली थाना क्षेत्र के उतेलवा गढ़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार मिनी ट्रक का चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक पलट गया। इस दौरान अनवरी और वसीम ट्रक की चपेट में आ गए तथा गंभीर रूप से घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों को जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अनवरी को मृत घोषित कर दिया, जबकि वसीम अहमद का इलाज किया रहा है। उन्होंने कहा कि मिनी ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है लेकिन इसका चालक मौके से भाग गया।

कमरौली थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

भाष सं जफर

मनीषा नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में