उप्र : महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पति और ननद हिरासत में

Ads

उप्र : महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पति और ननद हिरासत में

  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 01:08 PM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 01:08 PM IST

जालौन (उप्र), 12 मई (भाषा) जालौन जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में उसके पति और ननद को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के कुदरा कुदारी गांव में बबली कुशवाहा (45) नामक महिला का शव संदिग्ध हालात में उसके घर में पाया गया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर ही नशे में धुत उसका पति सुशील कुशवाहा और ननद चंद्रकली भी मौजूद थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने संदेह के आधार पर सुशील और चंद्रकली को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता लग सकेगा।

भाषा सं. सलीम मनीषा

मनीषा