अमेठी (उप्र), 15 अप्रैल (भाषा) अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में एक युवती की गला काटकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार सुबह घर से कुछ ही दूरी पर नहर के किनारे मिला है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गौरीगंज थाना क्षेत्र के चतुरीपुर गांव में मंगलवार रात अमिता नामक 24 वर्षीय एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी गई।
उन्होंने बताया कि उसका शव उसके घर से कुछ दूरी पर एक नहर के किनारे पाया गया।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
भाषा सं सलीम मनीषा
मनीषा