अमेठी (उप्र), 27 जून (भाषा) जिले के फुर्सतगंज थाना क्षेत्र के गांव लंगोटीपुर में शनिवार दोपहर बाद खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी।
पुलिस के मुताबिक, लंगोटीपुर निवासी संदीप यादव (37 वर्ष) दोपहर खेत में काम कर रहा था, तभी खेत में पशुओं से सुरक्षा के लिए लगी मशीन में प्रवाहित हो रहे बिजली करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
फुर्सतगंज स्थित थाना अध्यक्ष नंद हौसिला यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल सकेगा।
भाषा सं जफर
संतोष
संतोष