उप्र: जेसीबी से मोटरसाइकिल टकराने की दुर्घटना में युवकों की मौत
उप्र: जेसीबी से मोटरसाइकिल टकराने की दुर्घटना में युवकों की मौत
मिर्जापुर, 21 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक जेसीबी मशीन से मोटरसाइकिल के टकराने की दुर्घटना में एक ही परिवार के दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग पर बसही में एक मोटरसाइकिल अपने आगे चल जेसीबी मशीन से जा टकराई।
पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक करीब 500 मीटर तक जेसीबी से घसीटते चले गये।
पुलिस के अनुसार, दोनों युवकों के शव सड़क पर क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद किये गये।
कटरा थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बैद्यनाथ सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान शाहबाज (19) और आरिफ (20) के रूप में हुई है, जो बड़ी बसही के निवासी थे तथा ईद के लिए सामान खरीदकर बाजार से लौट रहे थे।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
भाषा सं आनन्द जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


