उप्र : झांसी में खड़े ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल, भाई-बहन की मौत
उप्र : झांसी में खड़े ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल, भाई-बहन की मौत
झांसी, 16 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के पूंछ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक राजमार्ग पर खड़े ट्रक से मोटरसाइकिल टकरा जाने से उस पर सवार भाई-बहन की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, जालौन जिले के देहगुवां गांव निवासी ईशु (18) अपनी बहन शिवानी (22) के साथ मोटरसाइकिल से मौठ क्षेत्र के जरहा गांव स्थित अपने बहनोई के घर जा रहे थे।
सुबह करीब 9:45 बजे नंदिनी धर्म कांटे के पास उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मौठ के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजय श्रोतीय ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
भाषा
सं, आनन्द रवि कांत

Facebook


